*👉🏻 चूरा पोस्त सहित एक काबू*

जालंधर,8 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- चौकी पचरंगा की पुलिस ने 10 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी भोगपुर से मोगा रोड पर गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस पार्टी श्मशान घाट के पास पहुंची तो उन्हें एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला आरोपी श्रीनगर से चूरा पोस्त ला कर यहां पर सप्लाई करता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकंदर सिंह पुत्र विशाखा सिंह निवासी शेरपुर तैबा थाना धर्मकोट मोगा बताई है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
