*👉🏻 150 ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी नागरिक काबू*


जालंधर,27 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए देहाती ने डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी नागरिकों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए देहाती के प्रभारी शिव कुमार को सूचना मिली कि दो विदेशी नागरिक हेरोइन सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने पूरनपुर चौक में नाकाबंदी कर दो विदेशी नागरिकों को रोका। दोनों के पास पिट्ठू बैग थे। जिनकी तलाशी लेने पर उन में मौजूद जूतों के अंदर डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम ओसिताज़ोर उर्फ सेंट निवासी नाइजीरिया,जोसफ कलेमा निवासी इटावा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नई दिल्ली से हेरोइन लाकर यहां पर महंगे दाम में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है।