*👉🏻 जालंधर विकास मंच द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर के साथ-साथ लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे* *👉🏻 संस्था के प्रधान एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना महामारी को गंभीरता से लें, पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर विकास मंच पिछले तकरीबन 35 सालों से लगातार महाशिवरात्रि उत्सव को मनाता आ रहा है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण इस उत्सव को विभिन्न प्रकार से मनाया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जालंधर विकास मंच द्वारा जहां लंगर लगाया गया, वहां पर लोगों में मास्क पाने की आदत डालने के लिए एक मुहिम चलाई गई।
जिसमें लोगों को हर समय सार्वजनिक जगहों पर मास्क का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। जालंधर विकास मंच द्वारा इस अवसर पर अड्डा बस्ती शेख, जालंधर के सभी आने-जाने वाले लोगों को लंगर के रूप में मास्क एवं सैनेटाईजर बांटे गए और जो लोग बिना मास्क के आ-जा रहे थे उन को मौके पर रोक कर मास्क एवं सैनेटाईज़र दिए गए ताकि आने वाले दिनों में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जाए। बहुत से लोगों को मौके पर ही मास्क पहनाए एवं इस बात की शपथ ली गई कि भविष्य में जितनी देर कोरोना महामारी खत्म नहीं होती उतनी देर वह बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाएंगे।
इस मुहिम का शुभ आरंभ श्री मोहिन्द्र भगत प्रवक्ता भाजपा पंजाब ने अपने कर-कमलों से किया और इस अवसर पर जालंधर विकास मंच के प्रधान राज कुमार भल्ला एडवोकेट ने सभी लोगों को इस कोरोना महामारी को हराने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों जैसे के मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना एवं शरीरिक दूरी बना कर रखना के लिए प्रेरित किया। इस के इलावा अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर वरेश मिन्टू कौंसलर, प्रभदयाल पार्षद पति, माल्टू जुलका, अनूप जैरथ, रोजी अरोड़ा, ब्रिज अरोड़ा, परमिंदर सिंह पोपली, रमेश जालन्धरी, राहुल अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, बिशन दास सहोता, हरीश छाबड़ा, मोंटी छाबड़ा, राज कुमार शर्मा, अनिल शुकला, श्री परमार, संतोष यादव, विजय कुमार आदि उपस्थति थे।