*👉🏻 हीरा की चमक हुई कम, साल पुराने मामले में पुलिस ने किया अरेस्ट* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*

जालंधर,6 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- कुछ महीने पहले साईं रसोई पर कार्रवाई करने के लिए जब नगर निगम की टीम ने दबिश दी थी तो उक्त इमारत के खुद को मालिक बताने वाले हीरा बतरा ने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री पर इस कार्रवाई के लिए इल्जाम लगा दिए थे। साथ ही हीरा बत्रा व उसके परिजनों ने पूर्व मंत्री के खिलाफ खुलकर अपशब्द भी बोले थे, लेकिन तब तो मामला शांत हो गया था। लेकिन आज थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस में हीरा बतरा को जमीन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार कर लिया। थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर रेशम सिंह ने बताया कि दिलबाग नगर एक्सटेंशन के रहने वाले सुभाष खुराना ने शिकायत दी थी कि उसके इस्लाम गंज निवासी अजीत सिंह, राज कुमार राजू उसकी पत्नी रितु तथा हीरा बतरा ने जमीन की खरीद-फरोख्त में फ्रॉड किया है और उक्त जगह पर साईं रसोई बनाई गई है। इसी मामले की जांच करने के बाद पुलिस में हीरा बतरा को गिरफ्तार कर लिया। हीरा बतरा ने इस मामले में माननीय अदालत में राहत के लिए अर्जी दी हुई थी। इसी केस में आज हीरा बतरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी केस में नामजद आरोपी अजीत सिंह को जमानत मिल चुकी है और बाकी आरोपी राजकुमार व ऋतु की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।