*👉🏻 1 किलो हैरोइन सहित महिला व पुरुष तस्कर काबू* *👉🏻 4 किलो 700 ग्राम गांजा सहित एक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,29 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस पार्टी ने अलग-अलग जगह से हेरोइन व गांजे सहित तस्करों को काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया की सीआईए देहाती के एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित 1:30 बजे बोपाराय नहर की पुली पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी बोपाराय की तरफ से एक मारुति इको डीएल- 06-सीआर-3951 कार आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस पार्टी ने कार को रोका और ड्राइवर सीट पर बैठे हुए व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ दौरान ड्राइवर ने अपना नाम दविंदर कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी त्रिलोकपुरी थाना मज़ूर विहार फेस 1 बताया। पुलिस पार्टी ने ड्राइवर की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। जैसे ही पुलिस पार्टी ने कार की पिछली सीट पर देखा तो उस पर एक व्यक्ति और एक महिला बैठे हुए थे, जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गए। पुलिस पार्टी में शामिल महिला कांस्टेबल ने उक्त महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और उसके साथ बैठे व्यक्ति के बैग से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी नई दिल्ली और महिला ने जैकलिन पत्नी डेनियल निवासी नई दिल्ली बताया। पुलिस जांच दौरान पता चला है कि पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार पर दिल्ली थाना में लूटपाट के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
इसी प्रकार थाना गोराया के एसआई जगदीश राज ने नाकाबंदी दौरान डल्लेवाल पुल के नीचे से पैदल जा रहे एक सरदार व्यक्ति के पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र लेट जगीर सिंह निवासी अमृतसर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

