*👉🏻 शराब तस्करी के धंधे से जुड़े सगे भाइयों में से एक गिरफ्तार, दूसरा भाई व उसका साथी फरार* *👉🏻 बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से बरामद की अवैध शराब, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को काबू कर उसके पास से 25 बोतल अवैध शराब की बरामद की है।
थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सेखों ने बताया कि एएसआई रूपलाल को सूचना मिली थी कि करनैल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी मिट्ठू बस्ती शराब तस्करी का धंधा करता है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने आरोपी करनैल सिंह को 25 बोतल अवैध शराब (चंडीगढ़ मारका) के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसका भाई जरनैल सिंह उर्फ निक्का पुत्र मक्खन सिंह निवासी मिट्ठू बस्ती उसे कपिल कौशल पुत्र निर्मलजीत कौशल निवासी हरदेव नगर के पास से शराब लाकर देता है जिसे वह अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करता है। पुलिस छापेमारी का पता चलते ही कपिल कौशल और जरनैल सिंह फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


