मामला न्यू गुरुनानक नगर में पति पत्नी और बेटे पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस डर के कारण भिंदा ने अदालत में किया आत्मसमर्पण
जालंधर ( हरदीप सिंह बब्बू ) थाना 1 केे अन्तर्गत पड़ते न्यू गुरुनानक नगर नजदीक नागरा में 1अप्रैल 2017 को घर मे साथियों सहित घुस के एक दंपति को घायल करने के मुख्य आरोपी ने पुलिस दवाब के कारण आज अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया । मुख्य आरोपी को माननीय अदालत ने थाना एक की पुलिस को रिमांड पर दे दिया है । थाना एक के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान हरपिंदर सिंह भिंदा पुत्र तेजिंदर सिंह भोला निवासी गुरु नानक ढाबा नजदीक पटेल चौक है । गौरतलब है कि हरपिंदर सिंह भिंडा ने आपने 2 भाईयों मोनू,टोनी और साथियों सुनील,लखविंदर सिंह लाख,राजेश भगत इत्यादि सहित जसवंत सिंह जस्सा उसकी पत्नी बलबंत कौर और उसके बेटे लवजीत सिंह को उसके घर मे घुस कर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था । इस मामले में थाना 1 की पुलिस ने भिंदा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा नम्बर 63 धारा307,452,148,149,341,506,324,323 के तहत मामला दर्ज किया था । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही भिंदा पुलिस पर राजनीतिक दवाब बना अभी तक बचता रहा था । लेकिन पूर्व विधायक का संरक्षण जायदा काम नही आने के कारण थाना प्रभारी ने भिंदा को पकड़ने के लिये दवाब बना दिया था जिस कारण भिंदा ने पुलिस डर के कारण आज अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया ।गौरतलब है कि भिंदा ने इससे पहले भी जसवंत सिंह जस्सा पर जानलेवा हमला किया था पर पुलिस ने पूर्व विधायक के दबाब के कारण भिंडा के खिलाफ 107/151 के तहत ही करवाई की थी । हरपिंदर सिंह भिंदा न्यू गुरु नानक नगर में शहर के एक पूर्व विधायक के संरक्षण के नाजायज तरीके से कोठिया बना कर बेचने का काम करता है ।


