*👉🏻 डेंटल क्लीनिक में युवती ने की फंदा लगाकर आत्महत्या* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- किशनगढ़ अड्डे पर स्थित कार्तिक डेंटल क्लीनिक में काम करने वाली युवती पूजा ने आज दोपहर क्लिनिक में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए मृतक युवती की माता ने बताया कि उनकी पुत्री 1 साल से कार्तिक डेंटल क्लीनिक में काम कर रही थी। आज जब मालिक खाना खाने के लिए घर के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें कोई काम याद आ गया जिस कारण वह वापस क्लीनिक पर आ गए। क्लीनिंग पर पहुंचकर जब उन्होंने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजे के शीशे में से देखा तो पूजा की लाश पिछले दरवाजे पर फंदे से झूल रही थी। क्लीनिक मालिक ने तुरंत ही दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो पूजा की मौत हो चुकी थी। क्लीनिक मालिक ने तुरंत ही संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक युवती का एक भाई और तीन बहनें हैं और पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।