उम्र 71 साल एक दिन में 40 सिगरेट फूंकती है ये एक्ट्रेस, कहती है यही है मेरी फिटनेस का राज
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्टर हैं, जो स्मोकिंग पर बैन होने के बावजूद भी धड़ल्ले से स्मोक करते हैं। चाहे कोई एक्टर हो या एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर भी सिगरेट पीने से ये बाज नहीं आते। आप शायद न जानते हों, लेकिन सिगरेट पीने के मामले में महिलाएं भी पुरूषों से कम नहीं हैं।
आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में सिगरेट पीने के मामले में सबसे आगे हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है अंजू महेन्द्र। बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस अंजू महेंद्र अपनी फिटनेस का राज सिगरेट पीना बताती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कुबूली है कि वे दिन में अगर 40 कप चाय पीती हैं, तो 40 बार स्मोकिंग भी करती हैं। वे हर रोज सुबह 4 बजे सोती हैं। वे हर रोज 40 सिगरेट पीती हैं। वे कहती हैं कि इससे ही उन्हें काम करने की एनर्जी मिलती है और वे खुद को फ्रेश महसूस करती हैं। उनका कहना है कि भले ही सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो, लेकिन यहां तो सिगरेट ही मेरी फिटनेस का असली राज है।
बता दें कि किसी जमाने में अंजू महेंद्र का एक्टर राजेश खन्नाके साथ तगड़ा अफेयर था। 71 साल की अंजू महेंद्र पिछले 50 सालों से बॉलीवुड में हैं और वे आज भी काम कर रही हैं। फिलहाल वे सीरियल रिश्तों का चक्रव्यूह में नजर आ रही हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। वे आज भी अपनेएटीट्यूड के कारण बॉलीवुड में जानी जाती हैं।
