*👉🏻 लोगों ने चोरों की धुनाई कर पुलिस के हवाले किये*

जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते एकता नगर में बीती रात कुछ लोगों ने एक घर से मोबाइल चुराते हुए एक युवक को रँगे हाथ काबू किया। जिसकी पकड़ कर धुनाई की। शोर सुनकर बाकी लोग भी इक्ट्ठा हो गए। पिटाई के समय युवक ने बताया कि उसके तीन साथी और भी है सभी मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। युवक की निशानदेही पर लोगों ने उन तीनों को भी काबू किया और रस्सी से बांध कर पिटाई की। उक्त युवकों के पास से दो और मोबाइल बरामद हुए हैं जो उन्होंने चुराये थे। इलाकानिवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
