*👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब की मांग को सीएम पंजाब ने माना, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर की श्रेणी में किया शामिल* *👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी ने जिलाधीश जालंधर और सीएम पंजाब का जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,03 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- महामारी के इस दौर में अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की समस्याओं और कोरोना से सम्बंधित खबरों को पंजाब सरकार व जिला प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर्स की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए जालंधर की यूनाइटेड मीडिया क्लब नामक (पत्रकारों की) संस्था भरसक प्रयास कर रही थी।
इसी कड़ी में आज यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी व पदाधिकारी मनोज त्रिपाठी, टिंकू पंडित व अन्य जिलाधीश जालंधर से मिले और मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संस्था ने मांग की थी कि महामारी के इस दौर में अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की समस्याओं और कोरोनावायरस से सम्बंधित खबरों को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर की श्रेणी में लाया जाए व 18 से ऊपर सभी पत्रकारों को वैक्सीन की डोज लगाई जाए।
यूनाइटेड मीडिया क्लब के इस प्रयास को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज हुई रिव्यू बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर की श्रेणी में शामिल कर लिया। इस फैसले के बाद यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी, सुनील रुद्रा, टिंकू पंडित ने मुख्यमंत्री पंजाब का आभार व्यक्त किया और साथ ही यह निर्णय भी लिया कि वह पत्रकार भाईचारे के हित के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे।


