👉🏻 सब्ज़ी विक्रेताओं पर सख्ती करने के मामले में थाना सिटी फगवाड़ा के प्रभारी नवदीप सिंह का हुआ तबादला
👉🏻 क्या है सच्चाई फगवाड़ा में थाना प्रभारी द्वारा सब्ज़ी विक्रेता की सब्ज़ी गिराने के पीछे की
👉🏻 क्या है असलियत इस पूरी घटना के पीछे की,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
फगवाड़ा, 05 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला/राजीव शर्मा)-फगवाड़ा में थाना प्रभारी नवदीप सिंह द्वारा सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता की सब्जी गिराए जाने की वीडियो काफी वायरल हुई है। जिस कारण थाना प्रभारी पर धक्केशाही के आरोप लग रहे हैं। मगर क्या है इस घटना के पीछे की सच्चाई, क्यों थाना प्रभारी ने दिखाई सख्ती, तो आइए जानिए क्या है इस वायरल वीडियो के पीछे का सच। प्राप्त जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में भी कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। सेहत विभाग द्वारा जारी किए गए पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों के अनुसार कल सब्जी मंडी में 20 से ज्यादा सब्जी बेचने वालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सेहत विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा सभी सब्जी विक्रेताओं को 15 दिनों तक हम आइसोलेट होने का आदेश दिया था, क्योंकि जहां पर यह सब्जी मंडी लगती है वहां से सारे फगवाड़ा के निवासी सब्जी खरीदते हैं। जिस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बन गया था। 20 से ज्यादा सब्जी वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसीलिए प्रशासन ने सभी सब्जी विक्रेताओं को होम आइसोलेट होने को कहा था, लेकिन सेहत विभाग और पुलिस प्रशासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए पहले की भांति ही सभी सब्जी विक्रेता सुबह से ही सब्जी लगा कर बैठ गए थे। जिसका पता थाना प्रभारी नवदीप सिंह को चला तो वह वहां पहुंच गए और सब्जी विक्रेताओं पर थोड़ी सख्ती की। इसी सख्ती के दौरान नवदीप सिंह का पांव एक सब्जी वाले की टोकरी पर लग गया और सब्जी नीचे गिर गई। वहां पर कुछ मीडिया कर्मी भी मौजूद थे जो इस खबर को कवर करने के लिए पहुंचे थे। उन्हीं में से एक ने इस पूरी घटना की वीडियो बनाई थी जो वायरल हो गई। वायरल वीडियो जिसमें नवदीप सिंह का पांव सब्जी विक्रेता की सब्जी वाली टोकरी पर लगा था। इस वीडियो के वायरल होते ही थाना प्रभारी पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई लेकिन सच्चाई यह है कि थाना प्रभारी फगवाड़ा निवासियों की जिंदगी बचाने के चक्कर में सब्जी वालों पर थोड़ी सख्ती कर बैठे और बुराई के पत्र बन गए। अगर पुलिस सख्ती ना करती तो संक्रमित सब्जी वालों से सैंकड़ों लोग और संक्रमित हो जाते। जिसका ठीकरा भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सिर फूटता।
वहीं इस घटना के बाद मामला उच्चाधिकारियों से होता हुआ सीएम दरबार तक पहुंच गया। जिसके बाद थाना प्रभारी नवदीप सिंह का तबादला कर दिया गया। नवदीप सिंह के स्थान पर फगवाड़ा थाना सिटी के नए प्रभारी बलविंदर पाल सिंह होंगे।
