*👉🏻 इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पर सब्जी की टोकरी पैर से गिराए जाने के मामले में आया नया मोड़* *👉🏻 क्या हुआ था उस दिन और क्यों आया था इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को गुस्सा, उस घटना से पहले क्या हुआ था जाने इस खबर में* *👉🏻 एससी कमिशन में पहुंचा मामला, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
फगवाड़ा, 07 अप्रैल 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-फगवाड़ा में बीते दिनों हुई एक वायरल वीडियो जिसमें थाना सिटी फगवाड़ा के प्रभारी नवदीप सिंह को एक सब्जी वाले कि सब्ज़ी वाली टोकरी पैर से गिराते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो में वीडियो बनाने वाले ने वीडियो के आगे पीछे के वीडियो पार्ट को कटिंग कर वायरल किया था। जिससे कि नवदीप सिंह को बदनाम किया जाए। जिसके बाद वीडियो इतनी वायरल हुई और बिना छानबीन किए ही इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी इस पूरे मामले में छानबीन करना जायज नहीं समझा। इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है और उस दिन हुई पूरी घटना की सच्चाई भी सामने आ गई है।
–क्या हुआ था उस दिन–
5 अप्रैल के दिन सिमरनजीत पुत्र सुखविंदर कौम एससी निवासी फगवाड़ा सिटी जिला कपूरथला अपने दोस्त मोहित के साथ सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए विजय नामक सब्जी वाले के पास गया था। जिसे वह पहले ही जानता था और पहले भी कई बार उससे सब्जी खरीद चुका था। शिकायत में आगे बताते हुए सिमरनजीत ने कहा कि उसने विजय को आधा किलो नींबू और आधा किलो मिर्ची देने के लिए कहा। सब्जी वाले विजय ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे बल्कि उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी। जिसके बाद सिमरनजीत ने उससे पूछा कि क्या तुम ने शराब पी रखी है तो वह भड़क गया। इसके बाद सिमरन ने उसे कहा कि ना तो तुमने मास्क पहना है और ना ही ग्लव्स पहने हुए हैं। क्या तुमने कोरोना टेस्ट करवाया है या वैक्सीन लगवाई हुई है। इतना सुनते ही सब्जीवाला विजय भड़क गया और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को गंदी गंदी गालियां देने लगा। वह कहने लगा की शराबी मुख्यमंत्री सुबह कोई आर्डर जारी करता है तो दोपहर को कोई और व शाम को कुछ और उसे तो खुद पता नहीं कि क्या करना है और क्या नहीं। वह शराब के नशे में धुत रहता है। इतना सुनते ही सिमरनजीत ने विजय सब्जी वाले से कहा कि तू गलत भाषा का प्रयोग कर रहा है इसलिए मैं तुझसे सब्जी नहीं लूंगा। जिसके बाद सब्जी वाले विजय ने सिमरनजीत को भी जाति सूचक शब्द कहने शुरू कर दिए। इस पर सिमरनजीत ने सब्जी वाले को कहा कि वह पुलिस को उसकी शिकायत करेगा। इतनी बात सुनते ही सब्जीवाला विजय भड़क गया और पुलिस को भी गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। सिमरनजीत वहां से निकला और थाना सिटी फगवाड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को फोन कर पूरी बात बताई व सब्जी वाले पर कार्रवाई करने के लिए अपनी शिकायत दी। इस घटना के बाद थाना सिटी फगवाड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पुलिस पार्टी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख शराबी हालत में खड़ा सब्जीवाला विजय व उसके पास खड़े और सब्जी वाले वहां से भागने लगे। इतने में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने शराबी सब्जी वाले को पकड़ने की कोशिश की मगर वह भाग गया। जिस कारण गुस्से में आये इंस्पेक्टर नवदीप सिंह से उसकी सब्ज़ी वाली टोकरी गिर गई। जिसकी वीडियो वायरल हो गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। गौरतलब है कि अपने विभाग व राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द और गंदी गंदी गालियां कोई भी अधिकारी नहीं सुन सकता। उस पर खास कर वो पुलिस अधिकारी हो या पुलिस मुलाज़िम, माँ बहन की गलियां सुनने के बाद किसी को भी गुस्सा आ सकता है, तो नवदीप सिंह को गुस्सा आना स्वाभाविक ही है। ऐसा ही उस दिन इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के साथ भी हुआ वह मुख्यमंत्री और अपने पुलिस विभाग को गालियाँ देने वाले शराबी सब्जी वाले को पकड़ने के लिये आगे बढे तो सब्ज़ी वाला भाग गया और गुस्से में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह से सब्जी की टोकरी को लात मारी गई। लेकिन घटना की सच्चाई जाने बगैर ही उन पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया जोकि गलत है।
–पीड़ित सिमरनजीत ने एससी कमिशन को दी शिकायत–
मुख्यमंत्री पंजाब,पुलिस अधिकारियों और अपने खिलाफ जाति सूचक शब्द सुनने वाले पीड़ित सिमरनजीत ने अपनी शिकायत पर SHO थाना सिटी फगवाड़ा द्वारा इंसाफ न मिलने के कारण एससी कमिशन को शिकायत दी है और साथ ही उसमें लिखा है कि उन्हें इंस्पेक्टर नवदीप सिंह द्वारा इंसाफ नहीं मिल पाया। इसी कारण इस शिकायत पर फगवाड़ा सिटी के एसपी की ड्यूटी लगाई जाए ताकि उन्हें जाति सूचक शब्द और मुख्यमंत्री पंजाब व पुलिस प्रशासन के प्रति गंदी गंदी गालियां निकलते हुए भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने वाले सब्जी वाले विजय पर मामला दर्ज कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
–एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी बीस से ज्यादा सब्ज़ी वालों की रिपोर्ट–
जो सब्जी विक्रेता वहां पर सब्जी लगाकर बैठे हुए थे एक दिन पहले ही उनमें से 20 से ज्यादा सब्जी वालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिन्हें सेहत विभाग ने सब्ज़ी ना लगाने और 14 दिनों तक होम आइसोलेट होने का कहा था। मगर सभी सब्जी वालों ने सरकारी आदेशों की उल्लंघना की और अगले ही दिन वहां पर सब्जी लगाकर लोगों को सब्जी बेचने लगे।
–राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एसएसपी कपूरथला को इस मामले में जारी किया नोटिस–
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने शिकायत मिलने के बाद एसएसपी कपूरथला को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नोटिस जारी होने के 15 दिनों के अंदर अंदर पूरे मामले की जांच कर आरोपी पाए जाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जाए।


