*👉🏻 वार्ड 32 से कांग्रेसी सुच्चा सिंह जीते* *👉🏻 पूर्व पार्षद को पड़े सिर्फ 216 मत* *👉🏻 पढ़ें इस वार्ड में किसे कितने वोट मिले*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 32 से कांग्रेसी उम्मीदवार सुच्चा सिंह भारी मतों से जीत गए हैं। वार्ड निवासियों ने अपना प्यार और मत देकर सुच्चा सिंह को विजयी बनाया। सुच्चा सिंह की साफ छवि और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि उनके बड़े काम आई जिस कारण वार्ड निवासियों ने अपना पूर्ण समर्थन सुच्चा सिंह को दिया। इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार दीपक तेलू को भी जनता ने वोट दिए लेकिन वह दूसरे नंबर पर रह गए। हैरानी की बात ये है कि पूर्व पार्षद विपन कुमार को जनता ने बिल्कुल नकार दिया और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ खास नहीं कर पाए। आइए आपको बताते हैं इस वार्ड से किसे कितने वोट पड़े।
1-सुच्चा सिंह (कांग्रेस)- 2263
2-दीपक तेलू (भाजपा)- 1174
3-दविंदर सूद (आज़ाद टेलीफोन)- 396
4-विपन कुमार (आज़ाद ऑटो)-216
5-बलवंत सिंह (आप)- 58
और 15 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।




