*👉🏻 सोढल नगर में दो पक्षों में फायरिंग!* *👉🏻 इलाकानिवासियों के अनुसार बीती रात दो पक्षों में हुआ था विवाद,इलाके में दहशत का माहौल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 मई 2021-(एच.ई)-थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ते सोढल नगर जगदंबे गली में दो पक्षों में फायरिंग होने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इलाके में रहने वाले शेखर शर्मा नामक युवक की आर्टिगा कार क्षतिग्रस्त पाई गई। कार का एक साइड का शीशा टूटा हुआ था जबकि उसके दरवाजों पर छोटे-छोटे छेद हुए थे।
जिसे देखने से लगता था कि जैसे गन शॉट हुआ हो। वहीं इलाका निवासियों ने बताया कि सोढल मंदिर के पिछली तरफ एक परिवार रहता है और कुछ नशा तस्कर भी रात को उसी घर के पास खड़े रहते हैं और गाली गलौज करते रहते हैं। बीती रात भी गाली गलौच का विरोध करने पर मकान मालिक और नशा तस्करों में विवाद हुआ था।
जिसके बाद आज सुबह उनमें से एक व्यक्ति जोकि जगदम्बे गली में ही रहता है का बेटा जो कि 307 के मामले में भगोड़ा है वह अपने 7-8 साथियों के साथ आया और रात वाले मामले को लेकर उक्त मकान मालिक को धमकाने लगा और गालियां देने लगा। इलाका निवासियों के अनुसार इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। लोगों के अनुसार मकान मालिक अपने घर की ऊपरी मंजिल से दोनाली लेकर फायर कर रहा था जबकि नीचे खड़ा भगौड़ा युवक देसी कट्टे से गोली चला रहा था।
शेखर शर्मा ने भी बताया कि वह घर में बैठे हुए थे कि उन्हें ऐसा लगा जैसे बाहर गोलियां चल रही हो। कुछ समय बाद ही उनके पड़ोसी ने बताया कि आपकी कार का शीशा टूटा हुआ है और उस पर छेद हुए हैं। जब शेखर ने बाहर आकर देखा तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और कार की बॉडी पर छोटे छोटे छेद थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक थाना 8 का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

