एक्टिवा में शराब ले जाता काबू
जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना आठ की पुलिस ने एक्टिवा पर शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना आठ के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर में हेड कांस्टेबल जसविंदरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की हुई थी कि एक्टिवा पर आ रहे बलराज कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी नूरपुर कॉलोनी को रोका और तलाशी दौरान आरोपी के एक्टिवा से 31 बोत्तल शराब बरामद हुई।आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

