*👉🏻 गैंगस्टर दलबीरा 4 दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर,29 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सनी शर्मा पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा को थाना डिवीजन नं-6 की पुलिस ने कल ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आज दलबीर सिंह को माननीय जज के समक्ष पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड 
हासिल किया है। पुलिस ने माननीय जज के समक्ष कहा कि हमले के वक्त दलबीरा के साथियों के पास तीन पिस्तौल थी। जिसमें से दो बरामद कर ली गई है जबकि एक पिस्तौल और हमले के वक्त इस्तेमाल किया गया एक्टिवा जिसपर दलबीरा आया था उसे लबरामद किया जाना बाकी है। इसके इलावा दो हमलावर अभी भी फरार हैं जिन की तलाश अभी भी जारी है। इन्हीं दलीलों के आधार पर पुलिस ने दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि बीते माह दलबीर सिंह ने अपने गैंग के साथ मिलकर मोता सिंह नगर में स्थित दफ्तर में बैठे शशि शर्मा व उनके बेटे सनी शर्मा पर कातिलाना हमला कर दिया था। जिसमें बाप-बेटा गम्भीर घायल हो गए थे। शशि शर्मा अभी भी निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

