*👉🏻 मामला पंजाबी गायक लैहम्बर हुसैनपुरी द्वारा अपने बच्चों,पत्नी व साली को पीटने का* *👉🏻 पंजाब बाल अधिकार सुरक्षा कमीशन ने पंजाबी गायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 जून 2021-(एच.ई)-पंजाबी गायक लैहम्बर हुसैनपुरी की मुसीबतें कम होती दिखाई नहीं दे रही है। बीते दिन पंजाबी गायक ने अपनी पत्नी, बच्चों और साली को बुरी तरह से पीटा था।
जिसके बाद गायक के परिवार की आपबीती सुनाते हुए की वीडियो भी वायरल हुई थी और परिवार वालों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी। उसी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा कमीशन द्वारा पुलिस कमिश्नर को पंजाबी गायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है गायक द्वारा अपने बच्चों और परिजनों को बुरी तरह से पीटा था। इसीलिए पंजाबी गायक लैहम्बर हुसैनपुरी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
