*👉🏻 वार्ड नंबर 32 में स्थित पार्क में ट्यूबवेल की पाइप फटी, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद* *👉🏻 आज शाम तक ठीक करवा दी जाएगी पाइप-पार्षद सुच्चा सिंह, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)-वार्ड नं-32 के अंतर्गत पड़ते श्री गुरु रविदास नगर में स्थित पार्क में ट्यूबवेल की पाइप फटने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इलाका निवासियों ने बताया कि पार्क में ट्यूबवेल का उद्घाटन 3 अप्रैल 2021 को हुआ था।
उद्घाटन के समय सांसद चौधरी संतोख सिंह, वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू और वार्ड नंबर 32 के पार्षद सुच्चा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे थे। ट्यूबवेल का उद्घाटन होने के 3 दिन बाद ही पानी की पाइप फट गई और पार्क में पानी भर गया। जिसके बाद इलाका पार्षद को सूचित किया गया। दो-तीन दिन बाद ट्यूबवेल की पाइप को ठीक करवाया गया तो कुछ दिनों बाद फिर से पाइप फट गई। इसी तरह 2 दिन पहले भी ट्यूबवेल की फट गई और उस से पानी बहने लगा। पाइप फटने के कारण पूरा पाठ पानी से भर गया है और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। एक तरफ तो सरकार पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है ताकि पानी की बूंद-बूंद बचाई जा सके और दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षद के अपने क्षेत्र में ही हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। इलाका निवासियों का कहना है कि पानी की पाइप फटने की सूचना देने के बाद भी उसे ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचता। पाइप ठीक करवाने में दो से 3 दिन का समय लग जाता है, तब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका होता है। 
–क्या कहना है वार्ड नं 32 के कांग्रेसी पार्षद सुच्चा सिंह का–
जब इस बारे में पार्षद सुच्चा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ट्यूबवेल की पाइप फट गई है तो उन्होंने तभी नगर निगम के कर्मचारियों को इसे ठीक करने के लिए बोल दिया। आज शाम तक हर हालत में पाइप ठीक हो जाएगी। पार्षद सुच्चा सिंह ने बताया कि पहले पानी का लोड कम था। अब पानी का प्रेशर और लोड ज्यादा होने के कारण पाइप फट गई है। अब उस हिसाब से मजबूत पाइप डाल दी जाएगी ताकि फिर से शिकायत ना आ सके।