*👉🏻 भाखड़ा नहर से रॉकेट लांचर सहित मिला हथियारों का जखीरा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
समाना, 11 दिसंबर 2021-(एच.ई)- समाना से गुजरती भाखड़ा नहर में से गोताखोरों ने रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसपी पटियाला के दिशा निर्देशों पर सीआईए व सिटी पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने भाखड़ा नहर की सतह से तीन एयर पिस्टल, दो रॉकेट लॉन्चर व अन्य सामान के साथ 46 जिंदा कारतूस निकाले हैं। गोताखोर टीम के मुखिया शंकर ने बताया कि 15 दिन पहले एक व्यक्ति के शव की तलाश के लिए वह अपनी टीम के साथ समाना से गुजरती भाखड़ा नहर की सतह तक गए थे, तब उन्होंने सतह पर बड़ी गिनती में हथियार पड़े हुए देखे थे, जिसके बारे में पुलिस को सूचित किया था। आज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उन्होंने हथियारों का जखीरा बाहर निकाला है। डीएसपी जसविंदर चाहल की मौजूदगी में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।