जालंधऱ : खतरनाक गैंग के 3 कुख्यात आरोपी काबू

जालंधऱ: पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा समूह से जुड़े तीन कुख्यात अपराधियों को काबू किया है
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जतिंदर सिंह, जो कोहली स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, लेदर कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा अधिकारी हैं, ने शिकायत की थी कि 03 जून को सुबह लगभग 5:15 बजे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मुख्य द्वार से आए और उन्हें देखकर पीछे बैठे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की कोशिश में उस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में एफआईआर 90 दिनांक 03-06-2024 के तहत 307,34 आईपीसी, 25/27 आर्म्स एक्ट, 386,387,120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
स्वपन शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, भूपिंदर सिंह उर्फ बंटी और जगरूप सिंह उर्फ जोपा के रूप में की है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबूल किया है कि स्कूल छोड़ने के बाद वह यादविंदर सिंह उर्फ यादा और लखबीर लंडा के साथ मिलकर तरनतारन में डकैती, रंगदारी और शहर में गैर कानूनी हथियार और शहर की प्रमुख हस्तियों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी की घटनाओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत के खिलाफ पहले से ही चार मामले लंबित हैं और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्सर अपना पता बदलता रहता था।
