*👉🏻 चौहान स्विमिंग पूल में बड़ी गिनती में नहा रहे थे युवक, पुलिस ने मारी रेड* *👉🏻 पहले भी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा चुका है चौहान स्विमिंग पूल का मालिक, क्या जिलाधीश और पुलिस प्रशासन अब करेगा कार्रवाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है और साथ ही जिले में रविवार को लॉकडाउन रखने के आदेश दिए गए हैं। मगर कुछ लोग जिलाधीश के आदेशों को मानने को तैयार ही नहीं है और कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं।
आज थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते राजनगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक स्विमिंग पूल का मालिक जिलाधीश के आदेशों की धज्जियां उड़ाता हुआ दिखाई दिया। राज नगर में स्थित चौहान स्विमिंग पूल में बड़ी गिनती में युवक नहाने के लिए पहुंचे हुए थे जबकि सरकार द्वारा स्विमिंग पूल व कुछ अन्य संस्थानों पर पाबंदियां लगाई हुई है, लेकिन चौहान स्विमिंग पूल का मालिक इन पाबंदियों को नहीं मानता।
जब स्विमिंग पूल खुला होने की सूचना मिली तो मीडिया कर्मी वहां पर पहुंचे तो स्विमिंग पूल का नजारा देख कर हैरान हो गए। स्विमिंग पूल में बड़ी गिनती में युवक नहा रहे थे और वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और चौहान स्विमिंग पूल में नहा रहे युवकों को बाहर निकाल दिया।
अब देखना यह है कि क्या पुलिस प्रशासन और जिलाधीश घनश्याम थोरी चौहान स्विमिंग पूल के मालिकों पर कार्रवाई करते हैं या मामला रफा-दफा हो जाएगा।
–क्या कहना है थाना प्रभारी का–
जब इस बारे में थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी। जब उनसे पूछा कि पहले भी चौहान स्विमिंग पूल का मालिक कोरोना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा चुका है तो उस समय उस पर क्या कार्रवाई की गई थी तो इस बात का जवाब देने में थाना प्रभारी ने असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है। जबकि आज पुलिस मौके पर जाकर अपनी आंखों से सब कुछ देख चुकी है तो फिर वीडियो के आधार पर कार्रवाई करना यह समझ से परे है।
