*👉🏻 जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश में बना तस्कर, गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,22 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश में एक दिहाड़ी दार व्यक्ति तस्कर बन बैठा और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जानकारी के अनुसार एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर सीआईए-2 देहाती के इंचार्ज शिव कुमार की अगुवाई में एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित तलवंडी माधो थाना शाहकोट में गश्त पर थे। तभी उन्होंने एक बाइक सवार व्यक्ति को आते हुए देखा। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उस व्यक्ति को रोक लिया और उसकी तलाशी ली।
तलाशी लेने पर उस व्यक्ति के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह दिहाड़ी पर काम करता था जिससे उसका गुजारा नहीं चलता था। इसीलिए जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश में उसने फिरोजपुर के दो सरदार व्यक्तियों से नशा खरीद कर आगे बेचना शुरू कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान बहादुर सिंह उर्फ बलबीर पुत्र करतार सिंह निवासी सेंचा थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

