*👉🏻 पत्नी की मौत के पांच दिन बाद फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह भी दुनिया को कर गए अलविदा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 19 जून 2021-पत्नी की मौत के मौत के पांच दिन बाद ही फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह भी दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार रात 11:30 बजे मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में निधन हो गया। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल कौर इस संसार को अलविदा कह गई थी। मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे।
–प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया–
फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोक जताया। पीएम ने लिखा कि देश ने एक शानदार खिलाड़ी खो दिया।