*👉🏻 डोर टू डोर प्रचार के दौरान मनोरंजन कालिया को मिल रहा जन समर्थन* *👉🏻 पीएम द्वारा राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को देखते हुए लोगों ने पूर्ण समर्थन देने का किया वादा, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने डोर टू डोर प्रचार कर विरोधियों की नींदें उड़ा दी है।
डोर टू डोर चुनाव प्रचार के तहत कमल विहार में मनोरंजन कालिया ने लोगों से मिलकर भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जिसे सुनकर लोगों ने उन्हें पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा किया।
मनोरजन कालिया ने कहा कि 14 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जालंधर शिरकत कर रहे हैं जो कि जनता के हित में हमेशा खड़े रहते हैं । इस दौरान जनता ने भी भरपूर समर्थन देते हुए कहा कि एक बार कांग्रेस को वोट डालकर धोखा खा चुके हैं अब की बार धोखा नहीं खाएगे व भारतीय जनता पार्टी को वोट देगे। डोर टू डोर प्रचार के दौरान लोगों ने मनोरंजन कालिया से कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए दिन रात एक किया है और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से राष्ट्रहित में कार्य किया है।
इसीलिए वह भाजपा को समर्थन देकर अपना कर्तव्य निभाएंगे। मनोरंजन कालिया को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए विरोधियों के होश उड़ गए हैं।
