लेडी सब इंस्पेक्टर ने रेपिस्ट से Facebook पर की दोस्ती, फिर ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे
दिल्ली पुलिस की एक लेडी सब इंस्पेक्टर ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। लेडी एसआई ने आरोपी को दोस्ती के ट्रैप में फंसा कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लेडी सब इंस्पेक्टर की बहादुरी का हर कोई कायल हो गया है। 24 वर्षीय आरोपी शख्स ने एक नाबालिग का रेप कर गर्भवती कर दिया था।
पुलिस के पास आरोपी का कोई सुराग नहीं था
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद पीड़ित परिवार जैसे तैसे शिकायत करने को तैयार हुआ और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित के पास आरोपी का कोई मोबाइल नम्बर नहीं था। पीड़ित ने आरोपी का नाम आकाश जैन उर्फ राहुल बताया था। लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती का काम यह था कि उसके पास ना तो आरोपी की कोई तस्वीर थी और ना ही पीड़िता को यह पता था कि आरोपी कहां रहता है।
प्रियंका को मिली केस सुलझाने की जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस ने अपनी एक महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका को इस केस को सुलझाने में लगाया। सबसे पहले सब इंस्पेक्टर प्रियंका सैनी ने इस नाम के सभी नामों को सोशल मीडिया पर खोजा। लेडी पुलिस अधिकारी ने प्रियंका नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई। प्रियंका ने आकाश नाम के दिल्ली में रहने वाले कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसमें वह आरोपी शख्स भी शामिल था। प्रियंका ने कई युवकों से बात करने की कोशिश की। उन्हें वहां से खास रिस्पोंस नहीं मिला। लेकिन आरोपी से जब बात की तो वह उससे लेडी ऑफिसर से बात करने लगा।



