*👉🏻 देहात पुलिस ने नशीले पाउडर और अफीम सहित दो को किया काबू*

जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना भोगपुर की पुलिस ने अलग-अलग जगह से नशीले पाउडर व अफीम सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना भोगपुर के प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई सुखजीत सिंह ने गश्त दौरान पैदल आ रहे एक व्यक्ति हरजीत सिंह(28) पुत्र जगदीश सिंह निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 31 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।
इसी तरह गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई इंदर सिंह ने माइस्ट्रो स्कूटरी पर आ रहे सुरिंदर पाल वालिया (35) पुत्र दूनी चंद वालिया निवासी होशियारपुर को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।

