*👉🏻 जालंधर के इन क्षेत्रों से आये हैं 8 कोरोना पॉजिटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में शुक्रवार सुबह 8 कोरोना पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लवली सैनिटेशन के कर्मचारी, एक लाजपत नगर का 70 साल का वृद्ध, एक सोडल रोड की रहने वाली 55 वर्षीय महिला और दो कपूरथला से इलाज के लिए आई महिलाएं हैं, जो कि प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों महिलाएं 60 साल की हैं। इनमें से एक हार्ट सर्जरी करवाने के लिए आई है तो दूसरी भी निजी अस्पताल में ही अपना इलाज करवाने आई हुई थी। अस्पताल प्रबंधकों ने जब इनकी रिपोर्ट टेस्ट के लिए भेजी तो दोनों कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही जालंधर में मरीजों की गिनती बढ़कर 278 हो गई है।
