*👉🏻 जालंधर देहात पुलिस ने मशहूर बदमाश सुभाना को दो अवैध पिस्तौल,जिंदा कारतूस,लाखों की नकदी व ब्रीजा कार सहित किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 अगस्त 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- सीआईए स्टाफ देहाती की टीम ने मशहूर अपराधी पंचम नूर के साथी अमित कुमार सुभाना पुत्र अशोक कुमार निवासी सुभाना को 2 अवैध पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, ₹7,90,000 की नकदी और एक ब्रिजा (PB-90-4747) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी पर 12 अगस्त को थाना मकसूदां में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवीन सिंगला ने बताया कि सीआईए देहाती के इंचार्ज एसआई पुष्प बाली को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 30 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस, एक 32 बोर पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस व ₹7,90,000 की नकदी और एक ब्रीज़ा कार बरामद कर ली।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।