*👉🏻 रक्षाबंधन पर जमकर बरसे मेघ,कई इलाके हुए जलमग्न* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले पर्व रक्षाबंधन पर आज जालंधर में सुबह से ही जमकर बरसात हो रही है।
जिस कारण बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ी, क्योंकि जमकर हुई इस बरसात ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मॉडल टाउन की रहने वाली सुमन, देओल नगर की दिव्या, मकसूदां की सीमा और रामा मंडी की सुरजीत कौर ने बताया कि वह सभी शादीशुदा है और आज अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए सुबह-सुबह घर से निकलने लगी तो देखा कि काफी तेज बरसात हो रही है जिस कारण उन्हें रुकना पड़ा। जब बरसात धीमी हुई तो वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकल पड़ी, लेकिन जैसे ही वह थोड़ी दूर पहुंची तो बरसात के पानी के कारण गलियां व सड़कें जलमग्न हो चुकी थी।
जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए निकल पड़ी। रक्षाबंधन पर हुई इस बरसात ने इस पर्व की मिठास को थोड़ा कम कर दिया है, मगर बरसात होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई है। दूसरी तरफ लोगों की अपने इलाके के पार्षद से मांग है कि बरसात में जिन इलाकों में जलभराव होता है उसका हल किया जाए ताकि जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके।
💐हैडलाइन एक्सप्रेस परिवार सभी देश वासियों को रक्षाबंधन के पर्व की बधाई देता है💐
