*👉🏻 डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा* *👉🏻 जिले में अमन कानून बनाये रखने के दिये आदेश*
जालंधर,19 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों ने आज पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में अमन कानून बनाए रखने और कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए। आईजी जालंधर जोन नौनिहाल सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी होशियारपुर जे. ऐलन चेजियन, एसएसपी जालंधर देहाती नवजोत सिंह माहल सहित सभी उच्च अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को जिले में अमन कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस रात के समय शहर में नाकाबंदी कर बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की जांच करें। डीजीपी ने कहा कि शहर के पुलिस कमिश्नर खुद शहर में निगरानी के लिए जाएं और पुलिस मुलाजिमों को हर स्थिति से निपटने के लिए उनका मनोबल बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस परमबीर सिंह परमार, गुरमीत सिंह व जालंधर शहर व देहात के सभी एसपी और डीएसपी मौजूद थे।

