*👉🏻 पूर्व पार्षद की फैक्ट्री के पास मिली नाबालिग की लाश,हत्या की आशंका*
जालंधर-(प्रदीप कुमार)-थाना 1 के अंतर्गत आते इंडस्ट्रियल एरिया में पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी की फैक्टरी के पास नाबालिग युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी रश्मिन्दर सिंह, एसीपी नवनीत माहल व एडीसीपी मनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। देखने से तो लगता है कि युवक के शरीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी जान ली गई है लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि कहीं किसी ने तांत्रिक विद्या के कारण युवक की जान ली हो। पुलिस अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांचने में लगे हुए हैं। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

