*👉🏻 पंजाब की जनता राज्य में पेट्रोल- डीजल पर वैट घटाने के फैसले का कर रही इंतजार, अब रविवार को कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 06 नवंबर 2021- केंद्र सरकार द्वारा दीवाली के दिन पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज घटाकर देशवासियों को दिवाली का तोहफा दे दिया। जिसके बाद भाजपा शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती कर दी, जिससे ₹12 से लेकर ₹17 तक पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आ गई। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने अभी तक वैट में कमी नहीं की है जिसका इंतजार पंजाब की जनता कर रही है।
मुख्यमंत्री पंजाब ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी जिसमें वेट पर कटौती का फैसला लिया जाना था लेकिन बिना किसी कारण के ही इस मीटिंग को एक दिन के लिए टाल दिया गया। जिस कारण पंजाब की जनता पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी के लिए एक दिन और इंतजार करेगी। रविवार को पंजाब सरकार द्वारा रखी गई कैबिनेट मीटिंग में वैट घटाने पर फैसला हो सकता है। अब देखना यह है कि पंजाब सरकार कितना वैट घटायेगी ताकि महंगाई से राहत मिल सके। वही चंडीगढ़ में ₹7 वैट घटा दिया गया है, जिस कारण विरोधी पार्टियां पंजाब सरकार को घेर रही हैं और दबाव बना रही है कि वह कम से कम चंडीगढ़ को देखकर ही राज्य में वैट में कमी कर दे।


