*👉🏻 अब बैंक में भी जांच सकते हैं सोने की शुद्धता* *👉🏻 बैंक ऑफ इंडिया में कैरेटमीटर मशीन का उद्घाटन*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-अब सोने की शुद्धता जांचने के लिए ज्यूलरी शॉप पर जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि बैंक ऑफ इंडिया में आज कैरेटमीटर मशीन का उद्धघाटन किया गया है। जालंधर की सतलुज मार्किट में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अमृतसर बैंक ऑफ इंडिया अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री अनिल जैन ने कैरेटमीटर मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि अब ग्राहकों को सोने की शुद्धता जांचने के लिए किसी ज्यूलरी शॉप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक में लगी कैरेटमीटर मशीन के जरिये आप सोने की शुद्धता को जांच सकते हैं। इस के इलावा ग्राहकों को सोने के गहनों पर एक ही दिन में ऋण भी मिल सकेगा। श्री अनिल जैन ने लोगों से अपील की है कि वह इस सुविधा का भरपूर फायदा उठाये। श्री जैन ने बताया कि ऐसी ही सुविधा अमृतसर सेंटर में भी दी जाएगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं और वहां भी लोग इन सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।