*👉🏻 पंजाब से फिर बरामद हुआ टिफन बम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लुधियाना, 04 नवम्बर 2021-(एजेंसी)-पंजाब के जगराओं की सीआईए टीम ने देर रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर के गांव निहंग वाले चुग्गे से एक टिफिन बंब बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार टिफन बंब को बाल्टी में रखकर जमीन में दबाया हुआ था। यह बरामदगी जलालाबाद विस्फोट के मुख्य आरोपी रणजीत सिंह के रिश्तेदार सुक्खा और एक अन्य को दो दिन पहले गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ दौरान हुई निशानदेही पर हुई है। पुलिस अब तक बड़ी गिनती में टिफिन बम बरामद कर चुकी है और इसी मामले में जालंधर से पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के पुत्र गुरमुख सिंह रोडे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से भी टिफिन बम बरामद हो चुका है।
