👉🏻 मनी लांड्रिंग केस में पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को ईडी ने किया गिरफ्तार
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को साल 2015 के ड्रग स्मगलिंग के एक मामले को लेकर ED ने जालंधर में गिरफ्तार किया. इसी मामले को लेकर जारी पूछताछ के दौरान सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया गया है. साल 2015 में पंजाब के फाजिल्का के एक ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में सुखपाल खैहरा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. जिनकी जांच ED के द्वारा की जा रही है और इसी मामले में सुखपाल खैहरा पर कार्रवाई की गई है.

