*👉🏻 प्रवासी दंपति अफीम सहित काबू*
जालंधर,19 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने 5 किलो 300 ग्राम अफीम सहित प्रवासी दंपति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि वह एएसआई सेवा सिंह और पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। उसी दौरान गढ़ा की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति और औरत को शक के आधार पर रोका। व्यक्ति की कमर पर बंधे हुए कपड़े की तलाशी ली तो उसके पास से 4 किलो अफीम बरामद हुई और महिला के पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह पति पत्नी है और पहले भी कई बार अफीम लाकर यहां प्रवासी मजदूरों को बेच चुके हैं। पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम रंजीत भुईया पुत्र कोमल भुईया, पिंकी पत्नी रंजीत भुईया निवासी झारखंड हाल निवासी गांव धोगड़ी मकसूदां बताया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
