लाजपत राय मार्केट में लगी आग,मौके पर पहुँची दमकल की 13 गाड़ियां,करोडों के नुकसान का अनुमान

आज सुबह ही दिल्ली के चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लग गई है, जहां दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. यह आग काफी भीषण है और आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं.जानकारी के मुताबिक लाल किले के सामने स्थित लाजपत राय बाजार में आग सुबह करीब 4.45 बजे लगी. जिसमें आग की लपटें लंबी-चौड़ी दुकानों को निगल रही थीं वहीं दमकलकर्मी और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे.
इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. चश्मदीदों की मानें तो इस आग की घटना 70 से 80 दुकानें जलकर खाक हो गईं. वहीं इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है.

