👉🏻 रविदास महाराज जी की जयंती के चलते पंजाब के चुनाव टले, अब 20 फरवरी को होंगे
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
पंजाब में अब 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होगें. पहले ये चुनाव 14 फरवरी को होने थे. चुनाव आयोग ने आज बैठक के बाद ये फैसला किया है. दरअसल 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती है.
वोटों की गिनती की तारीख में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. मतगणना 10 मार्च को होगी. बाक़ी चार राज्यों के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आएंगे.
दरअसल 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती है. लिहाजा राजनीतिक दलों का कहना था कि अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लोग इस दिन बनारस जाएंगे. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने निर्वाचन आयोग से चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी.

