*👉🏻 वेस्ट हल्के की पुकार मोहिंदर भगत अबकी बार* *👉🏻 प्रॉपर्टी डीलरों के चहेते उम्मीदवार से लोगों का मन उठा, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर विधानसभा के वेस्ट क्षेत्र के लोग अब बदलाव का मन बना चुके हैं। लोगों का कहना है कि सरकार के नुमाइंदों ने अपने घर के आसपास के क्षेत्र को छोड़कर हलके के किसी और क्षेत्र में जाकर लोगों की सुध तक नहीं ली। वेस्ट क्षेत्र में पड़ते देओल नगर, न्यू देओल नगर, तिलक नगर, उदय नगर, दशमेश नगर और न्यू दशमेश नगर के लोग पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने बदलाव का मन बना लिया है और साफ छवि वाले भाजपा के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर इन क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि वेस्ट हल्के में अवैध शराब तस्करी और अवैध लाटरी का कारोबार पूरे जोर पर रहा है। विधायक के खासम खास “ए.जे” नाम के व्यक्ति ने लाटरी वालों को संरक्षण देकर मोटी कमाई की है। इसी लिए अवैध शराब और अवैध लॉटरी के कारण लोगों के घर बर्बाद हुए हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर विधायक इस तरफ ध्यान देते तो शायद लोगों के घर बच जाते, लेकिन विधायक के खासम खास द्वारा ही जब इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया जाता रहा तो पुलिस प्रशासन भी क्या कर सकता था। अब लोगों ने मन बना लिया है कि वह बदलाव लाकर ही रहेंगे। ◆ आम लोगों की जगह प्रॉपर्टी डीलरों के चहेते बन कर रह गए विधायक ◆ लोगों ने कहा की विधायक सिर्फ प्रॉपर्टी डीलरों के चहेते बन कर रह गए, क्योंकि इन क्षेत्रों में बड़ी गिनती में अवैध निर्माण हुआ और प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकार को चूना लगाकर मोटी कमाई की। यही नहीं बिना किसी डर के प्रॉपर्टी डीलरों ने भगत चुन्नी लाल के समय में बनी हुई सड़कों को खोदकर पानी और सीवरेज के कनेक्शन तक डाल लिए, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। अगर कोई इन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ आवाज उठाता था तो उन्हें यह कहकर चुप करा दिया जाता था कि यह विधायक के खासम खास है इसलिए इन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में नई सड़कें तो क्या बननी थी पैच वर्क तक नहीं हुआ। मगर विधायक के खासम खास द्वारा देओल नगर में ही काटी गई अवैध कॉलोनी में सड़कों का उद्घाटन खुद विधायक ने किया। इन बातों से क्षेत्र के लोग काफी खफा हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अब बदलाव लाकर ही मानेंगे।
★ साफ छवि के नेता मोहिंदर भगत बन रहे वेस्ट क्षेत्र की पहली पसंद ★
वेस्ट क्षेत्र की पहली पसंद भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत बन चुके हैं। साफ छवि के नेता मोहिंदर भगत अमीर से लेकर गरीब तक की पहली पसंद बन चुके हैं, क्योंकि वह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और भेदभाव नहीं करते। लोगों का भी कहना है कि वेस्ट क्षेत्र के विधायक जो कि सिर्फ कालोनाइजरों और प्रॉपर्टी डीलरों को ही पहल देते हैं। उनके मुकाबले मोहिंदर भगत हर आम इंसान की बात को ध्यान से सुन कर उसका हल करवाने के लिए तत्पर रहते हैं इसीलिए वेस्ट क्षेत्र अब मोहिंदर भगत को आगे लाने का मन बना चुका है।
