*👉🏻 केंद्रीय राज्य मंत्री के पी.ए के भाई की कार को ट्रक ने मारी टक्कर*
जालंधर,29 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते रविदास चौक में नकोदर से माथा टेक कर आ रहे केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के पीए महेंद्र भगत के भाई रजिंदर कुमार की टाटा इंडिका विस्ता कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैम्प की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों को थाने ले गई। जानकारी देते हुए इंडिका विस्ता कार के चालक रजिंदर कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी न्यू सुराज गंज ने बताया कि वह केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के पीए मोहिंदर भगत का भाई है। वह परिवार सहित नकोदर से माथा टेक कर वापस आ रहा था कि रविदास चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार टाटा 407 ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिस कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वही ट्रक चालक सुरिंदर पाल निवासी पिंड सैम ने बताया कि रविदास चौक के पास अचानक उनके आगे एक्टिवा आ गया। जिसे बचाते हुए उनके ट्रक की टक्कर कार से हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई कर रही है।

