*👉🏻 पंजाब के इस शहर में बड़ी गिनती में काटे गए गायों के सिर, हिंदू संगठनों में रोष* *👉🏻 आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
टांडा उड़मुड़, 12 मार्च 2022-(एच.ई)-पंजाब के टांडा उड़मुड़ शहर के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 20 से ज्यादा गायों के सिर काटे गए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और हिंदू संगठनों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इन गायों को एक ट्रक में आलू की बोरियों के पीछे छुपा कर लाया गया था। जिसके बाद उक्त स्थान पर लाकर इनके सिर काट दिए गए। गायों के साथ कुछ बैल भी थे जिनकी चमड़ी उतारी गई है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष पाया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन आरोपियों का पता लगा रही है।