*👉🏻 एडिड स्कूल एंप्लाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा*
जालंधर,23 अप्रैल-(ज्ञान सिंह)-एडिड स्कूल एम्प्लॉइस एसोसिएशन (रजि) का एक प्रतिनिधिमंडल आज एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधू और पंजाब कांग्रेस के महासचिव पी के भारद्वाज को चंडीगड़ में मिला। इस मुलाकात में एडिड कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की माँग के सम्बंध में विस्तार से विचार विमर्श कर एडिड कर्मचारियों का पक्ष रखा गया। दोनों नेताओं ने एडिड कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराया और प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध मे मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग मुख्यमंत्री से कर इस माँग को पूरा करवाएंगे।
इस से पहले प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार से मिल कर एडिड कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किये जाने के बारे में कुछ दस्तावेज भी सौपें। जिसमे हरियाणा, राज्यस्थान, हिमाचल प्रदेश में एडिड कर्मचारियों को शिफ्ट करने की पॉलिसी शामिल थे। शिक्षा सचिव ने इस मांग को पॉलिसी मैटर होने के कारण सरकार के समक्ष रखने की बात कही और जल्दी ही उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस प्रतिनिधिमंडल में मनीष अग्रवाल, तरसेम सिंह, लालजी चौधरी, धर्मवीर, संजीव कुमार, अमृतपाल, शिव चरण बराड़, सुखविंदर सिंह, हरकंवल सिंह, परवीन कुमार, करमिंदर भारती आदि शामिल थे।

