*👉🏻 रविवार लॉकडाउन में सारा शहर बंद लेकिन एक आइसक्रीम पार्लर खुला, किसका संरक्षण प्राप्त है इस आइसक्रीम पार्लर के मालिकों को* *👉🏻 पहले भी कोविड-19 की गाइडलाइन की उलंघना का हो चुका है मामला दर्ज* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 जुलाई 2020-(एच.ई)- महानगर में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। जिससे बचाव के लिए पंजाब सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन के आदेश दिए हुए हैं।
जिसके तहत रविवार को जरूरत की चीजों की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकानें बंद रखने के आदेश है,मगर शहर में थाना डिवीजन नंबर तीन की पीठ के पीछे एक आइसक्रीम पार्लर लॉकडाउन के दौरान भी खुला हुआ है। इस आइसक्रीम पार्लर पर ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। अगर शहर की सभी दुकानें लॉकडाउन के दौरान बंद है तो इस आइस क्रीम पार्लर के मालिकों को किस की शह प्राप्त है जो यह लोग बिना किसी डर के अपनी दुकान खोल कर बैठे हुए हैं।
गौरतलब है कि इस आइसक्रीम पार्लर के मालिकों पर पहले भी कोविड-19 की गाइडलाइन की उल्लंघना का मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद भी उक्त आइसक्रीम पार्लर के मालिक बिना किसी डर के अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। अब देखना यह है कि जिलाधीश या पुलिस कमिश्नर इस आइसक्रीम पार्लर के मालिकों पर कार्रवाई करते है या नहीं।

