*👉🏻 कूड़े से मिले भ्रूण,मौके पर पहुंची पुलिस*
जालंधर,12 अक्तूबर-(भल्ला)-थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते नकोदर रोड पर स्थित खालसा स्कूल के साथ लगते कूड़े के डंप से भ्रूण मिलने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे के करीब चुनचुन नाम का एक व्यक्ति जो कि कूड़ा बीनने के लिए आया था, उसने प्लास्टिक के बोरे में कुछ पड़ा हुआ देख बोरे को खोला। जैसे ही उसने बोरे को खोला उसमें एक कपड़े में लिपटे हुए भ्रूण निकले। जिसके बाद लोगों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया। पुलिस कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टि में देखने से भ्रूण दो से तीन दिखाई पड़ रहे हैं। क्योंकि वह बिल्कुल साथ में चिपके हुए थे। इसलिए पुलिस उनकी जांच कर रही है कि भ्रूण कितने हैं और किस व्यक्ति ने यहां पर फेंके हैं।

