*👉🏻 विधायक सुशील रिंकू जीते कोरोना से जंग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर में कोरोनावायरस के कारण अब आम इंसान से लेकर राजनीतिज्ञ तक, बच्चों से लेकर बढ़ों तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। वहीं जालंधर वेस्ट से कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को अपने परिवार वालों व लोगों से दूर कर लिया था और इस महामारी को हराने में लग गए थे।
जिसका नतीजा यह निकला की विधायक सुशील कुमार रिंकू कोरोना से जंग जीत गए। 21 मार्च को किए गए उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद उनके परिवार व समर्थकों के चेहरे पर खुशी भी लौट आई है। सुशील कुमार रिंकू ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क जरूर पहने और समय-समय पर हाथ धोते रहें व सामाजिक दूरी बनाए रखें। ये नियम अपना कर आप कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं।