*👉🏻 कांग्रेसी विधायक राजा वडिंग विधानसभा में करवा बैठे किरकिरी* *👉🏻 राजा वड़िंग को नहीं पता शहीदे आजम की जन्मतिथि, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
22 मार्च 2022-कांग्रेसी विधायक राजा वडिंग की आज विधानसभा में उस समय किरकिरी हो गई जब वह शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्म तिथि बता नहीं पाए। मामला कुछ ऐसे था कि जब मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने शहीदे आजम के शहीदी दिवस पर कल पूरे पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया तो कांग्रेसी विधायक राजा वडिंग ने विरोध करते हुए कहा कि छुट्टी करने की बजाय स्कूली बच्चों व लोगों को शहीद-ए-आजम के जीवन के बारे में बताया जाए, जगह जगह पर कार्यक्रम करवाए जाने चाहिए।
तभी मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने उन्हें कहा कि आपको शहीद-ए-आजम के जन्म की तिथि पता है तो राजा वडिंग ने कहा कि नहीं। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि कमाल है, आपको शहीद-ए-आजम की जन्मतिथि ही नहीं पता। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 सितंबर को जन्मे शहीद-ए-आजम के जीवन के बारे में हर साल स्कूलों,कालेजों व प्रशासनिक संस्थानों में कार्यक्रम करवाये जाते हैं और शहीद-ए-आजम की शहीदी से जुड़े पहलुओं को बताया जाता है। जैसे ही यह बात भगवंत मान ने कही तो विधानसभा में मौजूद सभी विधायक व स्पीकर राजा वडिंग पर हंस पड़े। उस समय राजा वडिंग की किरकिरी हुई।
