*👉🏻 आम आदमी पार्टी को एक और झटका, हंसराज राणा भी हुए अकाली दल में शामिल* *👉🏻 देखें तस्वीरें, headlineexpress.in पर*
जालंधर,21 मई-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब में आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म ही हो गया है क्योंकि एक-एक करके आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस और अकाली दल को ज्वाइन कर रहे हैं। जालंधर में पहले विधायक का चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के एच एस वालिया ने अकाली दल ज्वाइन की थी। जिसके बाद आज आम आदमी पार्टी से आदमपुर में विधायक के चुनाव लड़ने वाले हंसराज राणा ने भी अकाली दल को ज्वाइन कर लिया है। इस अकाली दल के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में आने पर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी अन्य नेता शामिल थे


