*👉🏻 मोटरसाइकिल चोर काबू*
जालंधर,25 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना भार्गव कैम्प के प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि 24-3-18 को अवतार नगर निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि रात उनके घर के बाहर खड़े स्पलेंडर मोटरसाइकिल को कोई चोरी कर ले गया है। आज एएसआई निरलेप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रीजेंट पार्क के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जो पुलिस को देख वापिस मुड़ने लगा। जिसे काबू कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने ये स्पलेंडर मोटरसाइकिल अपने साथी सौरव निवासी लसूड़ी मोहल्ला के साथ मिल अवतार नगर से चोरी किया था। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शिवा उर्फ सोमनाथ पुत्र शेर सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी नज़दीक घास मंडी बताया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी मामले हल हो सकें।



