Home›पंजाब›*👉🏻 निजी स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे फीस-मुख्यमंत्री पंजाब* *👉🏻 स्कूल की पुस्तकों को तयशुदा दुकान से खरीदने के लिए भी मजबूर नहीं कर पाएंगे निजी स्कूल* *👉🏻 क्या मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले को मानेंगे निजी स्कूल या करेंगे अपनी मनमर्जी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
*👉🏻 निजी स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे फीस-मुख्यमंत्री पंजाब* *👉🏻 स्कूल की पुस्तकों को तयशुदा दुकान से खरीदने के लिए भी मजबूर नहीं कर पाएंगे निजी स्कूल* *👉🏻 क्या मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले को मानेंगे निजी स्कूल या करेंगे अपनी मनमर्जी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
30 मार्च 2022- मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने आज एक और बड़ा फैसला लेते हुए निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत दी है। मुख्यमंत्री पंजाब ने निजी स्कूलों के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह इस सैशन में ₹1 भी फीस नहीं बनाएंगे। इसके अलावा वह बच्चों के अभिभावकों को एक तयशुदा दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर भी नहीं करेंगे। निजी स्कूलों को स्कूल की किताबें आम दुकानों पर भी मुहैया करवानी होगी ताकि बच्चे कहीं से भी सस्ते दामों पर किताबें ले सकें। फीस और सालाना फीस के बारे में विस्तार से निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले से निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के मां-बाप को राहत मिली है, मगर देखना यह होगा कि क्या निजी स्कूल मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले को मानते हैं या अपनी मनमर्जी करते हैं।